Gold Outlook: सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाज़ार को चौंकाया !
शुक्रवार की तेज बिकवाली के बाद सोने पर दबाव बना है. अब फेड के संकेत, अमेरिकी रोजगार आंकड़े और गोल्डमैन का 4900 डॉलर लक्ष्य निवेशकों की नजर में हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
ऊपरी स्तर छूने के बाद मुनाफावसूली से दिन की तेजी मिट गई
विशेषज्ञों को सोमवार में तेज उछाल नहीं, उतार चढ़ाव की आशंका
बाजार अब अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से ब्याज दर कटौती के संकेत देखेगा
Gold की कीमतों में शुक्रवार को तेज गिरावट देखने को मिली. MCX Gold करीब 1.63% टूटकर ₹1,56,250 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. खास बात यह रही कि कारोबार के दौरान सोना ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, लेकिन ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली बढ़ने के बाद कीमतों में तेज गिरावट आ गई. International market में भी Gold करीब 3.5% फिसलकर $4,512 प्रति औंस तक आ गया. पूरे हफ्ते की बात करें तो सोने की कीमत करीब 2-3% कमजोर हुई है.
