Sona Chandi: Gold में बड़ी गिरावट का अनुमान! अमेरिकी इंवेस्टमेंट फर्म से आई नई चेतावनी !
सोने की कीमत पर अभी बॉन्ड यील्ड, फेड की सख्ती और मजबूत डॉलर का दबाव है. इसी बीच 1.42 लाख तक गिरावट की आशंका ने खरीदारों की नजरें फिर बाजार पर टिका दी हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
MCX सोना करीब 1.48 लाख रुपये पर, दिन में हल्की तेजी दिखी
हाल में अंतरराष्ट्रीय सोना 4 प्रतिशत टूटकर 4111 डॉलर के पास आया
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और दर बढ़ोतरी की उम्मीद से दबाव बढ़ा
सोना... जिसे महंगाई, अनिश्चितता और आर्थिक संकट के समय निवेशकों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है, इस समय खुद दबाव में है. 28 सितंबर को International Gold करीब 4% तक गिरकर $4,111 प्रति ounce के आसपास आ गया था. इस गिरावट के पीछे अमेरिकी Treasury Yields में तेज उछाल और Federal Reserve की तरफ से आगे Rate Hike की बढ़ती उम्मीद को बड़ी वजह माना गया.
