सोने में फिर लौटी रिकॉर्ड तेजी, Morgan Stanley के अनुमान ने बढ़ाई हलचल

मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक 2027 तक सोना 5000 डॉलर प्रति औंस पार कर सकता है. जानिए ब्याज दर, ईटीएफ और केंद्रीय बैंकों की खरीद क्यों अहम है.

ADVERTISEMENT

Gold ETF holdings increased by 1 tonne to 120 tonnes in July. Assets under management rose 2% month-on-month to ₹1.73 lakh crore.
Gold ETF holdings increased by 1 tonne to 120 tonnes in July. Assets under management rose 2% month-on-month to ₹1.73 lakh crore.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कम ब्याज दरों की उम्मीद सोने के लिए सहारा बन सकती है

मई जून में निकासी के बाद ईटीएफ में फिर से खरीदारी लौटी

चीन और पोलैंड समेत केंद्रीय बैंकों ने सोने का भंडार बढ़ाया

Gold Price : सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज रफ्तार देखने को मिल रही है और अब दुनिया के बड़े निवेश बैंकों में शामिल Morgan Stanley के एक अनुमान ने Gold Market की हलचल और बढ़ा दी है. बैंक का मानना है कि सोने में आगे भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है और 2027 में इसकी कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस के पार जाने का रास्ता खुल सकता है. अगर आप सोने में निवेश करते हैं या आने वाले समय में Gold खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Morgan Stanley का यह अनुमान आपके लिए खासा अहम हो सकता है. हालांकि, बैंक ने यह भी संकेत दिया है कि सोने की तेजी का सफर बिल्कुल सीधा नहीं रहने वाला है. कीमतों में तेज उछाल के साथ बीच-बीच में बड़ी गिरावट और भारी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है.