2026 में सोना फिर चढ़ेगा या फिसलेगा, WGC ने बताया आगे क्या
डब्ल्यूजीसी की नई रिपोर्ट बताती है कि 2026 की दूसरी छमाही में सोने की चाल ब्याज दर, डॉलर, वैश्विक तनाव, भारत की मांग और केंद्रीय बैंकों की खरीद से तय होगी.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
जनवरी से जून तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 26 फीसदी टूटा
WGC ने अपनी Gold Mid-Year Outlook 2026 रिपोर्ट जारी की
अमेरिका ईरान तनाव और मुनाफावसूली ने पहली छमाही में चाल बदली
दुनिया के कई केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे
क्या 2026 की दूसरी छमाही में सोना फिर से नया रिकॉर्ड बनाएगा या फिर इसकी कीमतों में और बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी? अगर आप सोने में निवेश करते हैं. या फिर शादी-ब्याह के लिए गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं... तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। क्योंकि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी WGC ने अपनी Gold Mid-Year Outlook 2026 रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले महीनों में आखिर कौन-कौन से फैक्टर्स सोने की कीमतों की दिशा तय करेंगे। आज समझेंगे कि इस साल अब तक सोने की कीमतों में क्या हुआ, आगे कीमतें बढ़ेंगी या घटेंगी, किन वजहों से गोल्ड में तेजी आ सकती है और किन हालात में कीमतों पर दबाव बन सकता है।