Gold Price : डॉलर की मजबूती और Fed Meeting के बीच फंसा सोना. क्या आने वाली है बड़ी चाल? जानिए गोल्ड मार्केट के 5 बड़े संकेत

डॉलर की मजबूती, फेडरल रिजर्व की बैठक और अमेरिका ईरान बातचीत के बीच सोने की दिशा अटकी है. जानिए इस हफ्ते बाजार को कौन से बड़े संकेत चला रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हुआ

फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक बड़े दांव से बच रहे

ब्याज दरें ऊंची रहीं तो सोने पर दबाव और बढ़ सकता

Gold News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिली है. इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की अहम मौद्रिक नीति बैठक मानी जा रही है. निवेशक फिलहाल किसी बड़े दांव की बजाय इंतजार की रणनीति अपना रहे हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि फेड के फैसले के बाद ही गोल्ड की अगली दिशा तय होगी. सोने की कीमतें फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं. बाजार में यह धारणा बन रही है कि ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर फेड की टिप्पणी आने वाले दिनों में गोल्ड की चाल को प्रभावित कर सकती है.