अमेरिकी महंगाई बढ़ी, बॉन्ड रिटर्न चढ़ा, सोने की तेजी पर लगेगा ब्रेक, पूरी डिटेल

अमेरिका का पीसीई महंगाई आंकड़ा अनुमान से ऊपर आया. इसके बाद बॉन्ड रिटर्न चढ़ा और सोने पर दबाव दिखा. अब फेड के अगले संकेत से बाजार की दिशा तय होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जुलाई में पीसीई महंगाई 0.2 फीसदी रही, उम्मीद 0.1 फीसदी थी

सालाना पीसीई दर 3.7 फीसदी रही, अनुमान 3.6 फीसदी के करीब

महंगाई ज्यादा रहने से दर कटौती की उम्मीद फिलहाल थोड़ी कमजोर

सोने की कीमतों में हाल की तेजी के बीच अमेरिका से आया महंगाई का एक अहम आंकड़ा अब बाजार की दिशा पर असर डाल रहा है. अमेरिका का PCE महंगाई (PCE Inflation) अनुमान से थोड़ा ज्यादा रहा. इसके बाद अमेरिकी बॉन्ड पर रिटर्न (Bond Yield) बढ़ा और सोने की कीमतों पर दबाव दिखा.