Gold Price : पीटर शिफ की सोने पर बड़ी भविष्यवाणी, पलटने वाला है पूरा खेल!
सोने में तेजी लौटने के बीच पीटर शिफ ने 5,000 डॉलर की संभावना जताई है. लेकिन बाजार की असली नजर 4,500 डॉलर पर है, जहां से आगे की चाल तय होगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पिछले 2 हफ्तों में सोने की कीमत करीब 8.74% बढ़ी है
अमेरिकी सीपीआई आंकड़ों के बाद सोना 1.5% चढ़ा, बिटकॉइन फिसला
भारतीय बाजार में गोल्ड 0.34% गिरकर 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम रहा
सोने की कीमतों में फिर तेजी दिख रही है और बाजार में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 2026 में आई बड़ी गिरावट अब खत्म हो गई है. अमेरिका के अर्थशास्त्री पीटर शिफ का कहना है कि गोल्ड का गिरावट वाला दौर अब पूरा हो चुका है और आगे कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर जा सकती है.
