Gold Silver Price Update: सोना को लेकर फिर हुई भविष्यवाणी! क्या जल्द ही 2 लाख तक पहुंच जाएगा भाव...समझें पूरा गणित
Gold Silver Price Update: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है कि गोल्ड जल्द 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है. दुनिया के सेंट्रल बैंक, खासकर Poland, तेजी से सोना खरीद रहे हैं. जानिए क्या है पूरा गणित और आने वाले समय में गोल्ड- सिल्वर की दिशा.
ADVERTISEMENT

Gold Price Prediction
सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है. हालांकि इस साल जनवरी में अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से सोने चांदी की कीमतें काफी गिर चुकी हैं. 9 अप्रैल को भी गोल्ड सिल्वर में गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन इस बीच यूरोप के एक छोटे से देश ने सोने की रिकॉर्डतोड़ खरीदारी शुरू कर दी है. साथ ही सोने पर एक बड़ी भविष्यवाणी भी सामने आई है. सोना-चांदी के इस एपिसोड में आइए विस्तार से जानते है सोने को लेकर क्या है पूरी कहानी.