सोने में बड़ी गिरावट आएगी या बनेगा नया रिकॉर्ड?... Barclays की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
सोने की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आगे गोल्ड सस्ता होगा या नई ऊंचाई छुएगा. इसी बीच Barclays की नई रिपोर्ट ने बाजार में हलचल मचा दी है. रिपोर्ट में 2026-27 के लिए गोल्ड का बड़ा प्राइस टारगेट और निवेश की रणनीति बताई गई है.
ADVERTISEMENT

Barclays की भविष्यवाणी ने मचा दी हलचल
Gold Price Prediction: क्या सोने की चमक अब फीकी पड़ने लगी है? क्या ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम होते ही गोल्ड का सुनहरा दौर भी समाप्त हो गया? निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आने वाले समय में सोने के भाव में बड़ी गिरावट आ सकती है. अगर आप सोने या चांदी में निवेश करते हैं, या खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह रिपोर्ट बेहद जरूरी है.