सोने का भाव छुएगा आसमान ? 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी ने खरीदारों के छुड़ाए पसीने
दिग्गज निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने भविष्यवाणी की है कि 2035 तक सोना 35,000 डॉलर प्रति औंस यानी 10 ग्राम की कीमत 10 लाख के पार तक जा सकता है. जानिए भारत में सोने की कीमतों पर इसका क्या असर होगा और क्यों बढ़ रहे हैं दाम.
ADVERTISEMENT

सोने के भाव को लेकर रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी.
gold silver price: अगर आप सोने में निवेश करते हैं या गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपको हैरान कर सकती है. मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक और दिग्गज निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोने की कीमतों को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने पूरी दुनिया के बाजारों में हलचल मचा दी है. कियोसाकी के मुताबिक, आने वाले सालों में सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से कई गुना बढ़कर 35,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं.