सोने में 25 साल का तीसरा सबसे बड़ा उछाल! $4,563 पर पहुंचा भाव, जानें तेजी की 3 बड़ी वजहें

अगस्त 2026 में सोना 13.3 फीसदी बढ़कर 4563 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा. डब्ल्यूजीसी ने ईटीएफ निवेश, कमजोर डॉलर और वायदा खरीदारी को इसकी बड़ी वजह बताया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अगस्त में सोना 13.3% उछला

25 साल में तीसरा सबसे बड़ा मासिक रिटर्न

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव $4,563 पहुंचा

Gold ETF में करीब $18 अरब की खरीदारी

कमजोर डॉलर ने सोने को दिया सपोर्ट

सोने की कीमतों ने अगस्त में एक बार फिर इतिहास रच दिया. World Gold Council यानी WGC की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2026 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 13.3% बढ़कर 4,563 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. यह पिछले करीब 25 वर्षों में सोने का तीसरा सबसे मजबूत मासिक रिटर्न है.इससे पहले दिसंबर 2025 में सोने की कीमत में करीब 14% की तेजी आई थी. यानी अगस्त की तेजी उससे बस थोड़ी ही कम रही. WGC के मुताबिक, इस दौरान दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में गोल्ड ETF में जोरदार निवेश, कमजोर अमेरिकी डॉलर और फ्यूचर्स-ऑप्शंस बाजार में बढ़ी खरीदारी ने सोने की कीमत को ऊपर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.