Gold Price : ‘सोना खरीदो, Bond बेचो!’ रे डालियो की सलाह से Gold में तूफानी तेजी

सोने में तेजी के पीछे अमेरिका का बढ़ता कर्ज, कमजोर डॉलर और रे डालियो की सलाह है. जानिए आगे कीमत की चाल बॉन्ड यील्ड और सरकारी कदमों से कैसे तय होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

रे डालियो ने Gold में 10-15% निवेश की सलाह दी

US Debt Crisis का खतरा बढ़ने से सोने पर नजर

अमेरिकी कदम के बाद बॉन्ड यील्ड नरम हुई और डॉलर दबाव में

अमेरिका के कर्ज संकट से गोल्ड को सहारा

Gold Price : सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज हलचल देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तीन महीने के ऊंचे स्तर के करीब पहुंच गया है. सोमवार को सोने की कीमत 0.5 फीसदी तक चढ़कर 4,620 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गई. इससे पहले पिछले सप्ताह भी सोने में जोरदार तेजी रही थी और पूरे सप्ताह के दौरान इसकी कीमत 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ी थी. सोने में इस तेजी के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं है. अमेरिकी सरकारी बॉन्ड बाजार में हुए बड़े बदलाव, कमजोर होते डॉलर और अमेरिका के बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता ने निवेशकों का रुख एक बार फिर सोने जैसे वैकल्पिक निवेश की तरफ कर दिया है.