Gold silver price today : 2025 में सोना 31,000 रुपए तक हुआ महंगा, 10 ग्राम की कीमत 1 लाख 8 हजार पार
9 सितंबर को सोना और चांदी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं. जानिए सोने की कीमतें ₹1,10,000 तक क्यों जा सकती हैं और चांदी ₹1,30,000 तक चढ़ने के पीछे क्या हैं कारण.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: इंडिया टुडे. सोने के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी.
सोने-चांदी की कीमत में अब तक का सबसे बड़ा उछाल देखा गया है. सोना 1 लाख 8 हजार रुपए को पार कर नए नया हिस्टोरिकल रिकॉर्ड बना चुका है. वहीं चांदी ने भी अभी तक के ऑल टाइम हाई प्राइस को टच किया है. प्योर चांदी प्रति किलो 1 लाख 24 हजार रुपए के पार पहुंच चुकी है. वहीं 24 कैरेट सोने के भाव ने प्रति 10 ग्राम 1 लाख 8 हजार को क्रॉस कर दिया है.