सोने में फिर आई तूफानी तेजी, 48 घंटे बाद होगा बड़ा फैसला, क्या अब निवेशकों की किस्मत पलटने वाली है?
सोने की कीमतों में अचानक आई जोरदार तेजी ने निवेशकों का ध्यान फिर अपनी ओर खींच लिया है. अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद, डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार में हलचल तेज हो गई है. अब अगले 48 घंटे तय करेंगे कि गोल्ड नई रिकॉर्ड ऊंचाई छुएगा या फिर मुनाफावसूली होगी.
ADVERTISEMENT

सोने की कीमतों ने फिर चौंकाया
Gold Silver Price Today: दुनिया में कुछ चीजें कभी अपनी अहमियत नहीं खोतीं और सोना उनमें सबसे ऊपर आता है. सदियों से जब भी दुनिया में कोई बड़ा संकट आया है तो निवेशकों ने हमेशा सोने की तरफ देखा. चाहे युद्ध हो, आर्थिक मंदी हो, महंगाई का डर हो या फिर शेयर बाजार में भारी गिरावट- सोना हमेशा से सबसे सुरक्षित निवेश की पहचान रहा है. संकट के समय यह संपत्ति निवेशकों के पोर्टफोलियो को डूबने से बचाती है. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में सोने की चाल ने बड़े-बड़े अनुभवी निवेशकों को भी हैरत में डाल दिया.