Gold Silver Price Update: सोने-चांदी में आई भारी गिरावट...इसी बीच एक्सपर्ट्स ने दे दी बड़ी चेतावनी! अब आगे क्या होगा?

Gold Silver Price Update: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक गोल्ड और सिल्वर दबाव में हैं. अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई के संकेतों के बीच एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को बड़ी चेतावनी दी है. जानिए आज के ताजा सोने-चांदी के भाव, बाजार का हाल और आगे कीमतों में क्या हो सकता है.

ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Update
google news

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. बाजार में सोने की हालत खराब होती जा रही है. चांदी में भी बड़ी गिरावट आई है. हाल ये है कि सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है. ईरान पर अमेरिका के नए हमलों से कच्चे तेल की कीमत में करीब 2 फीसदी तेजी आई है. इससे महंगाई और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की चिंताएं और बढ़ गईं हैं. अमेरिकी सेना ने ईरान में कई ठिकानों को निशाना बनाया है.