Gold Silver Price Update: 1 लाख से भी नीचे चला जाएगा सोने का भाव? मार्केट में मचा तूफान...जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
Gold Silver Update: सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. MCX पर रिकॉर्ड स्तर से गिरकर सोना नीचे आ चुका है और विशेषज्ञों का मानना है कि सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे भी जा सकता है. जानिए सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे की पूरी कहानी और निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Latest Update (तस्वीर- न्यूज तक)
अगर आपने भी सोना खरीदकर उससे मुनाफा कमाने के लिए अपने पास रखा है तो यह खबर हैरान कर सकती है. क्योंकि जिस सोने को लोग सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं उसी के बारे में अब चेतावनी दी जा रही है. संकेत मिल रहे हैं कि सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आ सकती है और अगर हालात ऐसे ही रहे तो भारत में सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे भी जा सकता है.