Gold Price : अमेरिका से आने वाले हैं कई अहम आंकड़े, सोने में बड़े खेल की तैयारी शुरू! जान लीजिए पूरा मामला

सोने की कीमतें अभी सीमित दायरे में हैं, लेकिन अमेरिका-ईरान बातचीत, डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी रोजगार आंकड़े इस हफ्ते बड़ी चाल तय कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

एमसीएक्स पर सोना 595 रुपये चढ़कर 1,43,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा

चांदी 2,342 रुपये उछली और 2,19,088 रुपये प्रति किलो पर रही

दुनिया में गोल्ड 4,019 से 4,084 डॉलर के दायरे में रहा

सोने की कीमतें इस समय ऐसे मोड़ पर हैं, जहां छोटी खबर भी बड़ा असर डाल सकती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिलहाल एक तय दायरे में कारोबार कर रहा है, लेकिन आगे इसकी दिशा अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत, तेल की चाल, डॉलर की कमजोरी और इस हफ्ते आने वाले अमेरिका के रोजगार आंकड़े तय कर सकते हैं.