सोना लाएगा भारत की GDP में तूफान ? Jefferies ने किया बड़ा दावा !
जेफरीज का कहना है कि सोने की बढ़ती कीमत और गोल्ड लोन का ज्यादा इस्तेमाल अगले दो साल में भारत की जीडीपी, खपत और कुछ शेयरों को मजबूत सहारा दे सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Jefferies के मुताबिक सोने की तेजी जीडीपी को अतिरिक्त सहारा दे सकती है
भारतीय परिवारों के पास 25000 टन सोना है जिसकी कीमत बहुत बढ़ी
सोना गिरवी रखकर लिया कर्ज कारोबार खेती और खर्च में लग सकता
अगर आपके घर में रखा सोना महंगा हो जाए, तो क्या उससे भारत की GDP भी बढ़ सकती है? सुनने में थोड़ा अजीब लगता है. लेकिन Brokerage Firm Jefferies का मानना है कि Gold की बढ़ती कीमतें आने वाले समय में भारत की Economy के लिए एक तरह का Hidden Boost बन सकती हैं. खास बात ये है कि इसका असर सिर्फ सोने की कीमत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि Gold Loans, Consumption और Stock Market तक पहुंच सकता है.
