Gold-Silver: केंद्रीय बैंक खरीद रहे जमकर सोना, क्या आने वाले समय में कुछ बड़ा होने वाला है?

Gold-Silver: पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि सोना गिरता जरूर है, लेकिन हर गिरावट के बाद फिर मजबूती से वापसी करता है. इसकी बड़ी वजह बताई है World Gold Council के सीईओ डेविट ने.

ADVERTISEMENT

सोना चांदी
सोना चांदी
google news

Gold-Silver: कमोडिटी बाजार में 27 फरवरी को सोना और चांदी ने बड़ा दांव खेला. Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोना करीब 900 रुपये तक उछल गया और कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई. लेकिन असली चमक चांदी में दिखी. मार्च वायदा में चांदी एक ही दिन में 7 से 8 हजार रुपये तक चढ़ गई और दाम 2 लाख 65 हजार से लेकर 2 लाख 75 हजार रुपये प्रति किलो के दायरे में पहुंच गए. इस तेज उछाल ने निवेशकों का ध्यान फिर से कीमती धातुओं की ओर खींच लिया है.