Gold-Silver Price Today: मार्केट खुलते ही धड़ाम! रिकॉर्ड हाई से सोना 38,000 और चांदी 1.84 लाख रुपये हुई सस्ती
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम हो गईं. चांदी में जहां 8,700 रुपये से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई है, वहीं सोना भी करीब 1,600 रुपये से अधिक सस्ता हो गया है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार) में आई मामूली बढ़त के बाद, आज सोमवार को बाजार खुलते ही कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिला है.