Gold-Silver ETF: 7 सितंबर से बदल गए ये नियम, निवेशकों को जाननी चाहिए पूरी जानकारी
Gold और Silver ETF में 7 सितंबर से नए ट्रेडिंग नियम लागू हैं. जानें बेस प्राइस, प्राइस बैंड, प्री-ओपन ऑक्शन, iNAV और लिमिट ऑर्डर से जुड़ी अहम बातें.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
नए नियमों में बेस प्राइस पिछले दिन के VWAP से तय होगी
Gold और Silver ETF की शुरुआती ट्रेडिंग सीमा 6 फीसदी रखी गई
बाजार हालात के अनुसार यह सीमा 3 फीसदी के चरणों में बढ़ेगी
Gold-Silver ETF: अगर आप Gold ETF या Silver ETF में निवेश करते हैं, तो आपके लिए 7 सितंबर 2026 की तारीख काफी अहम है. आज से ETF की ट्रेडिंग से जुड़े कुछ नए नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सबसे ज्यादा असर Gold और Silver ETF पर देखने को मिलेगा. नए नियमों का मकसद यह है कि बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के दौरान ETF की कीमत उसके वास्तविक मूल्य के ज्यादा करीब बनी रहे. SEBI ने ETF की ट्रेडिंग व्यवस्था में ये बदलाव किए हैं. इन नियमों को पहले 1 सितंबर से लागू किया जाना था, लेकिन एक्सचेंजों को अपने सिस्टम में जरूरी बदलाव करने के लिए अतिरिक्त समय देने के लिए इसकी तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ा दी गई थी.
