Gold Silver Price : ऑल टाइम हाई से फिसला सोना और औंधे मुंह गिरी चांदी, जानें गिरावट की 3 बड़ी वजह

Gold Silver Price: मिडिल ईस्ट संकट और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भारी दबाव देखा जा रहा है. जानिए ऑल टाइम हाई से नीचे आए गोल्ड-सिल्वर पर क्या है एक्सपर्ट्स की बड़ी चेतावनी और गिरावट की 3 मुख्य वजहें.

ADVERTISEMENT

Gold Silver Price
Gold Silver Price
Google CTA

मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ता तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संकट का असर अब पूरी दुनिया के वित्तीय बाजारों पर साफ दिखने लगा है. आमतौर पर देखा जाता है कि जब भी दुनिया में युद्ध या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने (Gold) की तरफ भागते हैं और कीमतें आसमान छूने लगती हैं, लेकिन इस बार बाजार की तस्वीर थोड़ी अलग और चौंकाने वाली है. सोने और चांदी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई लेवल से काफी नीचे आ चुकी हैं और अब मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस पर एक बड़ी चेतावनी जारी कर दी है.