Gold-Silver Crash: सोना ₹37,000 और चांदी ₹1.75 लाख सस्ती, रिकॉर्ड हाई रेट्स से बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Crash: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बाजार से बड़ी खबर है. भले ही पिछले शुक्रवार को कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई हो, लेकिन अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (All-time High) से तुलना करें तो चांदी करीब 1.75 लाख रुपये और सोना 37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Gold Silver Crash
google news

Gold-Silver Crash: सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद इनके भाव अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे बने हुए हैं.