सोना सस्ता, चांदी धड़ाम... लेकिन अभी खरीदना सही होगा या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के बाजार में अचानक आई बड़ी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. एमसीएक्स पर चांदी कुछ ही दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा टूट गई, जबकि सोना भी फिसल गया. अब बाजार विशेषज्ञों ने अगले तीन महीनों के लिए अहम चेतावनी जारी की है.

ADVERTISEMENT

सोने चांदी में महा गिरावट
सोने चांदी में महा गिरावट
google news

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने चांदी की कीमतें आज अचानक क्रैश (Silver Price Crash) नजर आई. अगर चांदी की बात करें तो सिर्फ 5 कारोबारी दिनों में ही ये 18000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई. पश्चिम एशिया में संकट गहराने से आज सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है. एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि सोना भी 2,900 रुपये सस्ता हुआ है. पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच फिर घमासान शुरू हो गया है. इससे कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है और महंगाई बढ़ने तथा ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बने रहने का खतरा है. यही कारण है कि सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है. अब एक्सपर्ट ने आने वाले तीन महीनों के लिए सोने चांदी में बड़ी चेतावनी दे दी है. आज सोना चांदी के इस शो में हम आपको ये पूरा मामला बताएंगे और वो भी बेहद आसान भाषा में विस्तार के साथ.