Gold-Silver Crash: चांदी हुई धड़ाम, हाई से ₹1.90 लाख सस्ती, सोने में भी बड़ी गिरावट
गुरुवार को सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट दिखी. चांदी 4565 रुपये टूटी और रिकॉर्ड हाई से करीब 1.90 लाख रुपये नीचे आ गई.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
एमसीएक्स खुलते ही चांदी का भाव 234786 रुपये से फिसल गया
शुरुआती कारोबार में चांदी 230221 रुपये प्रति किलो तक पहुंची
एक हफ्ते में चांदी करीब 4.33 फीसदी और कमजोर हुई
Gold-Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत के साथ ही तेज गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव दबाव में नजर आए. चांदी की कीमत में एक झटके में 4,565 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई, जबकि सोना करीब 1,987 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया. चांदी की कीमत में आई इस गिरावट के बाद यह अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 1.90 लाख रुपये प्रति किलो नीचे आ चुकी है. वहीं सोने का भाव भी 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है.
