gold silver rate: सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: सोना 960 रुपए तो चांदी में 6,660 रुपए की आई बड़ी गिरावट
दिल्ली सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. जानिए शेयर बाजार में तेजी और रुपये की मजबूती के बीच सोने-चांदी के आज के नए दाम और एक्सपर्ट्स की राय.
ADVERTISEMENT

सोने चांदी का गिरा भाव.
gold silver price news: शेयर बाजार में आई तेजी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की मांग घट गई है. इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सराफा बाजार में सोना 960 रुपए गिरकर 1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया, जबकि चांदी की कीमतों में 6,660 रुपए की भारी गिरावट देखी गई. शेयर बाजार में मजबूती आने से निवेशकों के बीच सोने की 'सुरक्षित निवेश' (safe-haven) वाली अपील कम हुई है.