Gold Crash 2026 : सोना गिरा, चांदी भी टूटी... रिकॉर्ड हाई से बड़ी गिरावट के बाद अब आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से करीब 30% टूट चुका है सोना, जबकि चांदी में 54% तक की गिरावट आई है. जानिए गोल्ड और सिल्वर में गिरावट की वजह, आगे का आउटलुक, एक्सपर्ट्स की राय और क्या अभी निवेश करना सही रहेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जनवरी 2026 के रिकॉर्ड स्तर से सोना करीब 30 प्रतिशत फिसला

चांदी में गिरावट और गहरी रही, कीमतें 54 प्रतिशत तक टूटी

ब्याज दर कटौती की कमजोर उम्मीदों ने सोने पर दबाव बढ़ाया

एक्सपर्ट्स इसे लंबी अवधि का मौका मान रहे हैं

सोने को हमेशा सुरक्षित निवेश का सबसे मजबूत विकल्प माना जाता है. लेकिन इस समय यही कीमती धातु अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 30 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही है. चांदी की स्थिति भी इससे अलग नहीं है. रिकॉर्ड स्तर से इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. ऐसे में निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह गिरावट किसी बड़े संकट का संकेत है या फिर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए नया अवसर बन सकती है. आइए समझते हैं कि आखिर सोना और चांदी में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई है और आगे की तस्वीर कैसी दिख रही है.