Gold Silver price today: चांदी हो गई चारो खाने चित्त, सोना भी हो गया सस्ता
धनतेरस पर सोना-चांदी ने इतिहास रच दिया था, लेकिन अब भावों में गिरावट आने लगी है. 24 कैरेट सोना ₹1.31 लाख से गिरकर ₹1.28 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी ₹1.80 लाख से ₹1.49 लाख प्रति किलो पर पहुंची है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
दिवाली से पहले तक सोने-चांदी के भाव ने इतिहास रच दिया. धनतेरस पर आम आदमी के लिए सोना-चांदी दूर की कौड़ी हो गया. धनतेरस को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार पार हो गया था. वहीं 21 अक्टूबर को सोने के भाव में 2 हजार रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई. वहीं प्योर चांदी प्रति किलो 21,000 रुपए तक गिर गया है.