Robert Kiyosaki Prediction: सोने की कीमतों में गिरावट, कियोसाकी ने कहा, यही है अमीर बनने का मौका !

सोना और चांदी की गिरावट से निवेशक डरे हैं, लेकिन रॉबर्ट कियोसाकी इसे लंबी अवधि के मौके की तरह देख रहे हैं. आगे भाव डॉलर और ब्याज दरों पर निर्भर रहेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

एमसीएक्स पर सोना करीब 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आया

चांदी का भाव भी फिसलकर करीब 2.16 लाख रुपये प्रति किलो रहा

मजबूत डॉलर और ऊंची ब्याज दरें सोना-चांदी पर दबाव बना रही हैं

सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. जिन कीमती धातुओं ने कुछ समय पहले रिकॉर्ड स्तरों को छुआ था, उनमें अब बड़ा करेक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में कई निवेशक इस गिरावट को कमजोरी के संकेत के तौर पर देख रहे हैं, लेकिन इसी बीच दुनिया के जाने-माने लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी का नजरिया बिल्कुल अलग है.