Gold Silver Price Update: ईरान-इज़राइल तनाव से सोने-चांदी में आई भयंकर सुनामी, रातों-रात बदल गईं कीमतें

Gold Silver price : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल के बीच युद्ध जैसे हालातों ने ग्लोबल मार्केट में खलबली मचा दी है. भारत में सोने के दाम में ₹5,000 और चांदी में ₹10,000 से ज्यादा का उछाल देखा गया है. आखिर क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और क्या चांदी ₹3 लाख का आंकड़ा पार करेगी? जानिए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Gold Silver price update 2026
Gold Silver Price Update (तस्वीर- न्यूज तक)
google news

Gold Silver Rate Iran Israel Conflict:मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में युद्ध की स्थिति बनी हुई है. इस भू-राजनीतिक अस्थिरता का सीधा और बड़ा असर भारत के कमोडिटी मार्केट (MCX) पर देखने को मिल रहा है. 2 मार्च को कारोबार की शुरुआत होते ही सोने और चांदी की कीमतों में ऐसी तेजी आई जिसे विशेषज्ञ 'कीमतों की सुनामी' कह रहे हैं.