जून की गिरावट के बाद सोना-चांदी संभले, जुलाई में क्या रहेगी अगली चाल ?
जून की बड़ी गिरावट के बाद सोना और चांदी में फिर तेजी दिखी है. जुलाई में अमेरिकी आंकड़े, फेड बैठक और वैश्विक तनाव तय करेंगे कि खरीदारी का सही मौका है या नहीं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अमेरिकी आंकड़ों ने ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद कमजोर कर दी
एमसीएक्स पर पिछले हफ्ते सोना और चांदी दोनों मजबूत बंद हुए
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी बहुत बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं
जून के महीने में तेज गिरावट देखने के बाद क्या सोना और चांदी ने फिर से वापसी शुरू कर दी है? क्या अब कीमतों में एक नया उछाल देखने को मिल सकता है या हालिया तेजी सिर्फ कुछ दिनों की राहत है? अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, या पहले से इनमें निवेश कर चुके हैं, तो जुलाई का बुलियन आउटलुक आपके लिए बेहद अहम हो सकता है. बाजार के जानकारों का मानना है कि जून की कमजोरी के बाद फिलहाल दोनों कीमती धातुओं में भरोसा लौटता दिख रहा है. हालांकि, आगे की दिशा पूरी तरह वैश्विक आर्थिक संकेतों और अमेरिकी नीतियों पर निर्भर करेगी.
