Gold Outlook: 6 हफ्तों के सन्नाटे के बाद सोने में आएगा बड़ा भूचाल ? हिल जाएगा सिस्टम ?
फेड के फैसले के बाद सोना और चांदी नई चाल के मोड़ पर हैं. जानिए कौन से भाव अहम हैं, कहां सपोर्ट दिख रहा है और निवेशकों को अभी खरीदें या थोड़ा इंतजार करें.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अमेरिकी फेड ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, फिर भी अनिश्चितता बनी हुई
तीन अधिकारियों ने दर बढ़ाने का समर्थन किया, सितंबर पर नजर
घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों में साप्ताहिक गिरावट दिखी
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के हालिया फैसले के बाद सोना और चांदी के निवेशकों की नजर अब अगले कुछ हफ्तों पर टिक गई है. फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन इसके बावजूद बाजार में अनिश्चितता खत्म नहीं हुई है. यही वजह है कि अब निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सोना और चांदी एक बार फिर नई तेजी की ओर बढ़ेंगे या अभी कुछ समय तक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.
