Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के गिरते भाव के बीच अब आगे क्या होगा? जानें एक्सपर्ट की राय
Gold Silver Price Prediction: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बीच निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. MCX पर 24 मार्च को सोना और चांदी दोनों सस्ते खुले. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्याज दर, डॉलर और ग्लोबल तनाव के चलते आगे कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है. जानिए गोल्ड-सिल्वर में निवेश को लेकर क्या है आगे का अनुमान और किन स्तरों पर नजर रखनी चाहिए.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Prediction 2026
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है. 24 मार्च की सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली. सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार में 2,500 रुपये से अधिक गिरावट आई है जबकि चांदी 9,700 रुपये सस्ती हुई है. 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 24 मार्च को गिरावट के साथ 2,18,628 रुपये पर खुली. इसी तरह 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 1,38,411 रुपये पर खुला. लेकिन सोना और चांदी जिनको हम सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, वहीं अब खुद खतरे के जोन में खड़े हैं. अब सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले दिनों में सोने चांदी की कीमतें और गिरेंगी या इनमें उछाल देखने को मिलेगी? इसे लेकर एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं? विस्तार से जानिए इन्हीं सवालों के जवाब.