Gold Outlook: सोना-चांदी में लौटी तेजी, क्या अब खत्म होगी गिरावट? UBS ने बताया $5,400 तक पहुंचने का अनुमान

सोना दो महीने के निचले स्तर से उछला और चांदी में भी तेजी लौटी. जानिए UBS का $5,400 का लक्ष्य, सोने के $4,000 तक गिरने का जोखिम और आगे कीमतों को प्रभावित करने वाले बड़े संकेत.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

सोना दो महीने के निचले स्तर से उछला, चांदी में भी तेज रिकवरी

UBS को सितंबर 2027 तक सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस पहुंचने की उम्मीद

अमेरिकी महंगाई, डॉलर और बॉन्ड यील्ड तय करेंगे आगे की दिशा

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड करीब 1.5% उछलकर 4,194 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 1.4% की तेजी आई और भाव 4,216 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. चांदी की कीमतों में भी मजबूती दिखी और स्पॉट सिल्वर करीब 2.4% चढ़कर 60.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.