Gold silver price today : चांदी के भाव ने तो गजब कर दिया, इधर सोने में आई मामूली गिरावट
सोना-चांदी ने इस कारोबारी सप्ताह में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया. सोना 1,09,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,28,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई. जानें ताजा रेट और आगे क्या रह सकता है रुझान.
ADVERTISEMENT

सोने-चांदी के भाव को लेकर प्रतीकात्मक तस्वीर.
ये कारोबारी सप्ताह रिकॉर्ड बनाने वाला सप्ताह बनता जा रहा है. इस सप्ताह में सोने ने 1 लाख 9 हजार के आंकड़े को पार किया था. अब इस सप्ताह के आखिरी दिन चांदी ने ऐतिहासिक 1 लाख 28 हजार के रिकॉर्ड को पार कर चुकी है. माना जा रहा है कि दिवाली तक चांदी 1 लाख 30 हजार के रिकॉर्ड रेट को टच कर जाएगी.
