Gold Silver Price Update: सोना 1100 रुपए तो चांदी 1500 रुपए तक टूटी, जानिए आज का लेटेस्ट रेट
साल 2025 के आखिरी महीने में सोना-चांदी ने नया कीर्तिमान रच दिया है. सोना 1.33 लाख और चांदी 1.95 लाख रुपए के पार पहुंच चुकी है. मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में नरमी देखी गई है. एक्सपर्ट्स की मानें तो सोना अभी और उछलेगा. चांदी भी 2 लाख के आंकड़े को पार करेगी.
ADVERTISEMENT

सोने-चांदी के भाव में आई नरमी.
साल 2025 के अंत में सोने-चांदी के भाव फिर आसमान छूने लगे हैं. सोने और चांदी ने फिर एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. सोना अपने हाइएस्ट प्राइस 1 लाख 33 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया और चांदी 1 लाख 95 हजार रुपए से भी ज्यादा महंगी होगा नया रिकॉर्ड बना चुकी है. मंगलवार को दोपहर 12 बजे IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) द्वारा जारी रेट के मुताबिक सोमवार के भाव के मुकाबले में सोने में 1100 रुपए तो चांदी में 1500 रुपए तक की नरमी देखी गई है.