Gold Price : सोना-चांदी में तेजी का महा विस्फोट, लगातार तीसरे दिन तेजी, डॉलर कमजोर पड़ते ही बढ़ी खरीदारी

सोना और चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी रही. डॉलर में कमजोरी से आज खरीद बढ़ी और एमसीएक्स, सर्राफा व ग्लोबल बाजार में दोनों धातुओं के भाव मजबूत रहे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

डॉलर कमजोर होने से विदेशी खरीदारों के लिए धातुएं अपेक्षाकृत सस्ती हुईं

एमसीएक्स में अक्टूबर सोना 1,60,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा

सितंबर चांदी वायदा 2,46,229 रुपये प्रति किलो पर मजबूत बना रहा

सोने और चांदी की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन तेजी रही. डॉलर के कमजोर होने और अमेरिका के ट्रेजरी विभाग की तरफ से लंबी अवधि की यील्ड को काबू में रखने की कोशिशों से दोनों धातुओं को सहारा मिला. अमेरिकी डॉलर में हफ्ते भर की गिरावट भी देखी जा रही है.