Gold Silver rate : 7 हफ्ते के हाई पर पहुंचा सोना, आखिर क्यों चमक रहा है बुलियन मार्केट?

सोना 7 हफ्ते के शिखर पर पहुंच गया है और चांदी में भी तेजी बनी है. कमजोर डॉलर, नरम बॉन्ड यील्ड और दर कटौती की उम्मीद ने बुलियन बाजार को फिर चर्चा में ला दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

लगातार चौथे दिन बढ़ा सोना, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

घरेलू बाजार में सोना एक हफ्ते में चार प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा

कमजोर डॉलर और नरम बॉन्ड यील्ड ने खरीदारी को मजबूत सहारा दिया

7 हफ्ते के हाई पर पहुंचा सोना, चमक रहा है बुलियन मार्केट

Gold News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई है. इसके साथ ही चांदी भी मजबूती के साथ कारोबार करती दिखी. वैश्विक बाजार में सोना करीब सात हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जबकि घरेलू बाजार में भी बुलियन की कीमतों में नई तेजी देखने को मिल रही है. ऐसे में निवेशकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अचानक सोने और चांदी की कीमतों में यह उछाल क्यों आया है और क्या आने वाले समय में यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है.