Gold Silver price: सोना और चांदी ऑल टाइम 'हाई' पर, बन गया रेट का नया रिकॉर्ड
सोना ₹1.10 लाख और चांदी ₹1.30 लाख के करीब पहुंची. साल 2025 में अब तक 40% से ज्यादा उछाल. जानें क्यों तेजी जारी है और आगे क्या होगा.
ADVERTISEMENT

सोने-चांदी के भाव ने खरीदारों की हालत पस्त कर दी है. वहीं निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो रही है. इस कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सोने-चांदी के भाव ने रेट का नया रिकॉर्ड बना दिया है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी ताजा रेट के मुताबिक सोना 1 लाख 10 हजार के भाव को पार कर चुका है. वहीं चांदी भी 1 लाख 30 हजार के रिकॉर्ड रेट के करीब पहुंच चुकी है.
