Gold Silver price today: दिवाली से पहले चांदी ने लगाई ऐतिहासिक छलांग, सोना 1 लाख 26 हजार पार
दिवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. 24 कैरेट सोना 1 लाख 26 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी ने 1 लाख 76 हजार रुपए प्रति किलो का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. जानिए आज के गोल्ड-सिल्वर रेट.
ADVERTISEMENT

सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल.
दिवाली आने में अब चंद दिन बाकी है. लोग धनतेरस की खरीदारी की तैयारियों में हैं और इधर सोने-चांदी की चाल ने सबका हाल बेहाल कर दिया है. 24 कैरेट सोना जहां प्रति 10 ग्राम 1 लाख 26 हजार रुपए को पार कर गया है, वहीं चांदी ने 1 लाख 76 हजार पार कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है.