Gold-Silver Price: त्यौहारी सीजन में महंगी पड़ सकती है सोने-चांदी की खरीद, तुरंत चेक कर लें ताजा भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के  मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 74093 रुपए प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट का भाव 73,796 रुपए पर पहुंच गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पिछले 15 दिनों में सोने भाव 3000 रुपए तक महंगा हो गया है.

point

वहीं चांदी का रेट 8000 रुपए तक हाई हो गया है.

सोने-चांदी के भाव में पिछले हफ्ते से तेजी देखने को मिलने लगी है. वहीं चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट की तरफ तेजी से बढ़ रही है. त्यौहारी सीजन के साथ दिवाली के बाद शादियों का दौर शुरू होगा. तब तक सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं. इसका असर अभी से देखने को मिलने लगा है. पिछले कारोबारी सप्ताह की शुरूआत में 16 सितंबर (सोमवार) को जहां सोने का भाव 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 73,694 रुपए था वो इस कारोबारी सप्ताह तक आज 74,093 रुपए तक पहुंच गया है.