MCX Gold Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से सोना 50,000 और चांदी 1.96 लाख रुपए सस्ती! जानिए गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट!

MCX Gold Silver Rate: पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त रही. 24 कैरेट सोना ₹3,010 और चांदी ₹10,805 प्रति किलो तक महंगी हुई. हालांकि, सोना अपने ऑल-टाइम हाई से ₹50,000 और चांदी ₹1.96 लाख सस्ती मिल रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

MCX Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है. हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि इस तेजी के बावजूद सोना और चांदी अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (All-time High) से काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं. अगर आप निवेश या शादी-ब्याह के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो कीमतों का यह गणित समझना आपके लिए जरूरी है.