Gold Price : अमेरिका में ब्याज दर बढ़ते ही सोना-चांदी लुढ़के, जानें आज के ताजा भाव
अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने के बाद डॉलर मजबूत हुआ और सोना-चांदी पर दबाव बढ़ गया. जानिए एमसीएक्स और सर्राफा बाजार में आज कितनी गिरावट आई.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर बढ़ाने से डॉलर मजबूत हुआ
मजबूत डॉलर के बाद सोना और चांदी पर दबाव बढ़ा
एमसीएक्स में सोना शुरुआती कारोबार में करीब दो हजार रुपये टूटा
सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है. इसकी बड़ी वजह अमेरिका के केंद्रीय बैंक Federal Reserve का ब्याज दरों को लेकर फैसला है. फेडरल रिजर्व ने करीब 3 साल के लंबे अंतराल के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही आने वाले महीनों में उधार लेने की लागत और बढ़ने के संकेत भी दिए गए हैं.
