Gold-Silver Price: सोना ऑल टाइम हाई रेट से भी महंगा, चांदी हुई नरम, तुरंत चेक करें ताजा भाव
बाजार विशेषज्ञों की मानें तो मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की तरफ से ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में तेजी देखी जा रही है. साथ ही अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती भी सोने-चांदी की चमक का कारण है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
दिवाली तक सोने-चांदी के भाव में काफी तेजी की है संभावना.
एक्सपर्ट ने बता दिया- कब खरीदें सोना-चांदी ताकि डील हो सस्ती.
सोने-चांदी के भाव में लगातार इजाफा होता जा रहा है. सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से भी ज्यादा महंगा हो गया है. 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 74,664 रुपए तक पहुंच गया है. ये अपने ऑल टाइम हाई रेट 74,222 रुपए से भी महंगा है. वहीं चांदी के भाव में नरमी देखी जा रही है. सोमवार को चांदी का भाव 88,917 रुपए प्रति किलो पर खुला था, जो बुधवार को 88,402 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है.