Gold Silver Price update: 1 लाख 20 हजार के रिकॉर्ड हाई पर जा सकता है सोना, एक्सपर्ट्स क्यों कर रहे ये दावा

आज सोने के भाव में मामूली नरमी देखी गई है, वहीं चांदी 2600 रुपए तक टूट गई है. हालांकि एक्सपर्ट्स का दावा है कि अमेरिकी फेड रिजर्व का ब्याज दर को लेकर फैसला सोने के भाव को बड़ा उछाल दे सकता है.

ADVERTISEMENT

gold silver price today, gold silver rate today, gold silver update
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

सोने की कीमतें कहां तक जाएंगी ये हर कोई जानना चाहता है. वजह है सोना बिना ब्रेक के आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है. सोने का भाव आम आदमी की जद से बाहर हो गया है. पहले अनुमान जताया गया कि सोना 1 लाख 5 हजार के भाव को छू जाएगा. सोने ने उसे भी क्रॉस कर दिया. फिर अनुमान जताया गया कि अब सोना 1 लाख 10 हजार के रिकॉर्ड हाई रेट पर पहुंच सकता है. सोने के भाव ने उसे भी टच कर दिया है.