Gold-Silver Price Update: सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त धमाका! घरेलू बाजार में रिकॉर्ड तेजी, डॉलर कमजोर और फेड रेट कट की उम्मीद बढ़ी
Gold Silver Price Today : सोना-चांदी का बाजार लगातार गर्म है और 1 दिसंबर को रिकॉर्ड तेजी ने निवेशकों को चौंका दिया. घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, जबकि कमजोर डॉलर, फेड रेट कट की उम्मीद और गिरता रुपया इस रैली को और ताकत दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Rates: सोना-चांदी आज फिर आग उगल रहे हैं! घरेलू बाजार में रिकॉर्ड तोड़ कीमतें, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां और अमेरिकी फेड की संभावित दर कटौती ने पूरे बुलियन मार्केट में तूफ़ान खड़ा कर दिया है. डॉलर कमजोर, रुपया फिसला और कीमती धातुएं सीधे नए शिखरों की ओरअब सवाल ये है कि क्या ये रैली अब भी खत्म होने से दूर है? 1 दिसंबर 2025 के शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर जबरदस्त तेजी दिखाई. घरेलू फ्यूचर्स बाजार में Gold February Futures ₹1,30,383 प्रति 10 ग्राम पर खुले, यानी करीब ₹879 या 0.68% की बढ़त, जबकि Silver March Futures ₹1,78,620 प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंच गए, जिसमें शुरुआती ट्रेड में ₹3,639 की छलांग देखने को मिली. इस तेजी के पीछे तीन बड़े ट्रिगर थे. इसमें कमजोर होता अमेरिकी डॉलर, दिसंबर में संभावित U.S. Fed Rate Cut की उम्मीदें और रिकॉर्ड निचले स्तर पर गया भारतीय रुपया, जिसने घरेलू कीमतों को और मजबूत सपोर्ट दिया.