Gold Silver Price Today: 2.75 लाख के पार निकली चांदी ने फिर चौंकाया, सोने के दाम में भी उछाल, चेक करें ताजा भाव
Gold Silver Price Today: अमेरिका में टैरिफ अनिश्चितता और ईरान के साथ जारी तनाव के बीच निवेशक सेफ ऑप्शन की ओर बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है. MCX पर सोना 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.75 लाख रुपये के पार पहुंच गई है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Update
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोना लगऊग 400 रुपये चढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी ने तो और भी तेज रफ्तार दिखाई है. चांदी की कीमत में 8,000 रुपये से ज्यादा का उछाल आया है और 5 मार्च वायदा वाली चांदी 2.75 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर कारोबार कर रही है.