Gold Silver Rate Update: सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई धड़ाम, एक्सपर्ट्स ने बताया- आगे कैसा रहने वाला है भाव !
Sona Chandi ka Bhav 23 April: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है, जानें IBJA के ताजा रेट्स और कमोडिटी एक्सपर्ट्स की वो चेतावनी, जो निवेशकों और शादियों के सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए बेहद जरूरी है. क्या भविष्य में भाव और गिरेंगे या फिर से आएगी तेजी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है सोने-चांदी का भाव.
सोने चांदी पर एक बड़ी खबर सामने आई है. गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में पिछले दिनों के मुकाबले बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) की तरफ से गुरुवार दोपहर 12 बजे जारी ताजा रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने भाव 1000 रुपए तक गिरकर 1,51,189 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. वहीं चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. चांदी 4000 रुपए से ज्यादा सस्ती होकर 2,43,937 रुपए प्रति किलो के भाव ट्रेड कर रही है. ध्यान देने वाली बात है कि बुधवार शाम को 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,52,116 रुपए और चांदी 2,48,682 प्रति किलो पर था.