Gold Silver Price Update: सोने के भाव में जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक्सपर्ट ने क्यों दी 1970 के दशक वाली चेतावनी? जानिए पूरी कहानी
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच एक्सपर्ट्स ने 1970 के दशक के ऐतिहासिक गोल्ड बुल रन और 1980 के बाद आई बड़ी गिरावट का उदाहरण देकर निवेशकों को चेतावनी दी है. जानिए सोने-चांदी के भाव, 1971 के निक्सन शॉक और आगे सोने की कीमतों पर क्या असर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

Market Experts on Gold Price
सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव दिख रहा है. इस साल जनवरी महीने में सोने ने अपना ऑल टाइम हाई लेवल टच किया था. उसके बाद से सोने की कीमतें काफी नीचे आ चुकी हैं. लेकिन सवाल ये है कि सोने की कीमतें अभी और गिरेंगी या फिर यहां से इनमें तेजी देखने को मिलेगी. इसी बीच एक्सपर्ट सोने पर बड़ी चेतावनी दे रहे हैं, जिसके लिए 1970 का दशक सोने की कीमतों पर एक बड़ा संकेत दे रहा है. दरअसल, इस दशक को सोने के इतिहास का सबसे बड़ा 'बुल रन' माना जाता है, जब सोना महज 35 डॉलर से उछलकर रिकॉर्ड 850 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.