Gold Silver Price Update: निवेशकों के लिए लाभदायक होगा 2026, इस साल के मुकाबले सोना-चांदी से मिलेगा अच्छा रिटर्न
Gold Silver Price Update: 2026 में सोना-चांदी निवेशकों को कितना रिटर्न दे सकते हैं? WGC और डॉयचे बैंक के ताजा अनुमान बताते हैं कि गोल्ड 15% से 30% तक बढ़ सकता है, जबकि कुछ स्थितियों में 5% से 20% गिरावट भी संभव है. 2025 में 53% की रैली के बाद 2026 में गोल्ड सुपर-साइकिल का अनुमान जताया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Today: 2025 में सोने की दौड़ ने सबको चौंका दिया, लेकिन अब सबके मन में यही सवाल है कि 2026 क्या लेकर आने वाला है? दरअसल 2025 में सोने ने 50% से ज्यादा की रैली दिखाई, अब कहा जा रहा है कि 2026 में ये और 30% तक चढ़ सकता है. कुछ एक्सपर्ट्स 2026 में गोल्ड को नई ऊंचाइयों पर देख रहे हैं तो कुछ मानते हैं कि यही चमक 20% तक फीकी भी पड़ सकती है. तो क्या ये नया गोल्ड सुपर-साइकल है, या फिर अगले साल Yellow Metal से चमक छिन भी सकती है? आइए विस्तार से समझते है.